Samastipur

समस्तीपुर के पशुपालक ध्यान दें! इस दिन मुर्रा समेत उन्नत नस्ल की भैंस की होने वाली है नीलामी

समस्तीपुर : अधिक दूध उत्पादन के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा लगातार उन्नत नस्लों की गाय और भैंस का इजाद कर रही है। साथ ही इसे आम पशुपालकों के लिए उपलब्ध भी करवा रही है। इसी कड़ी में समस्तीपुर में मुर्रा समेत कई उन्नत नस्ल की भैंस की नीलामी शुरू होने वाली है। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पशु पक्षेत्र के अधीक्षक और इस नीलामी के सदस्य सचिव सुनील कुमार ने संबंध में पत्र भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि विश्विद्यालय के पशु उत्पादन शोध संस्थान के अंतर्गत पाले जाने वाली कई बेहतर उन्नत नस्ल की करीब 57 भैंसों की नीलामी की जाएगी।

इस नीलामी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा दूध देनेवाली मुर्रा नस्ल की भैंसे भी उपलब्ध है। पत्र के मुताबिक इच्छुक पशुपालकों को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से जारी नीलामी प्रक्रिया में शामिल होना होगा। साथ ही इस टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने वाले पशुपालकों को किसान होने का प्रमाणपत्र भी देना होगा। इसके आवेदन की आखिरी तारीख 16 फरवरी तय की गई है। इस नीलामी में शामिल होने वाले किसानों को संस्थान की तरफ से जारी गाइडलाइन के तहत पहले 5000 का बैंक ड्राफ्ट जमा करना पड़ेगा।

पूसा में नीली-रावी नस्ल :

समस्तीपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पूसा ने कई उन्नत नस्लों का इजाद किया है। जिनमें नीली-रावी शामिल है। जल्द ही इसकी नीलामी होगी, ताकि पशुपालक डेयरी फार्मों में इस नस्ल की भैंस का पालन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। यहां मुर्रा नस्ल की भैंस की भी नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिक दूध उत्पादन के लिए हमारे यहां भैंस की कई उन्नत नस्लें हैं। इनमें मुर्रा की डिमांड सबसे अधिक होती है। इसके अलावे जाफराबादी, नीली-रावी और सुरती भी उन्नत नस्लें मानी जाती है।

पशु विशेषज्ञों के मुताबिक मुर्रा जहां 1678 किग्रा दूध देती है, वहीं जाफराबादी 2150 किग्रा और सुरती 1400 किग्रा दूध देती है।जानकार कहते हैं कि भैंस पालन बेहद की लाभदायक व्यवसाय है। कम देखभाल में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। मुर्रा, जाफराबादी या सुरती जैसी नस्लों का चयन कर अगर पशुपालन किया जाए तो कम समय में अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago