समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and Moms Dance Academy में एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कला एंव संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, जिला स्वीप आइकन कुन्दन कुमार राॅय उपस्थित रहे। इस अवसर पर अकेडमी के फाउंडर रंजन गांधी ने बच्चों को नशा मुक्ति के बारे में बताया और उन्हें प्रोत्साहित किया। मैनेजिंग डायरेक्टर शिक्षा देब्रे ने बच्चों से नशा मुक्ति पर पेंटिंग बनवाई और उन्हें मार्गदर्शन दिया। डायरेक्टर राजा पोद्दार ने बच्चों को संदेश दिया की “नशा नाश का घर है, मानवता पर बड़ा कहर है, ये दवा नहीं जहर है।” मुख्य अतिथि जूही कुमारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इस आयोजन में बच्चों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशा के दुष्प्रभावों को दिखाया और समाज में जागरूकता फैलाई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…