Samastipur

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को विजय बाबू प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सदर एसडीओ दिलीप कुमार, मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी, उपप्रमुख वीणा कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं बल्ला चलाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि खेल को जो भी खिलाड़ी लगन से खेलेंगे वही आगे बढ़ेंगे।

उद्घाटन मैच अरमान -11 मुसरीघरारी एवं इरशाद -11 दरभंगा के बीच खेला गया। अरमान – 11 ने पहले खेलते हुए -14 ऑवर में 280 रन बनाया। इसके जवाब में इरशाद -11 दरभंगा की टीम मात्र 171 रन ही बना पायी। इससे पूर्व आयोजक समिति की ओर से आगत अतिथियों को चादर माला, पाग पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, डाॅक्टर रामकिशोर चौधरी, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अनिल सिंह बाबा आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

49 मिनट ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

19 घंटे ago