Samastipur

डॉ. राजीव कुमार बने समस्तीपुर के नये सिविल सर्जन, पिछले हफ्ते ही सिविल सर्जन बने डॉ. एनके चौधरी हटाए गये

समस्तीपुर : बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी कर नये सिविल सर्जन की पोस्टिंग की गयी है। जारी अधिसूचना के तहत डॉ. राजीव कुमार को समस्तीपुर के नये सिविल सर्जन के पद पर पदस्थापित किया गया है। इससे पूर्व वे भोजपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में तैनात थे। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. राजीव कुमार को नवपदस्थापित स्थान पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है।

स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि नए पदाधिकारी की नियुक्ति से समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बता दें कि कर्पूरी जयंती की तैयारी के दौरान तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी की हार्ट अटैक से मौत के बाद डॉ. गिरीश कुमार को सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इसके बाद 29 जनवरी को सदर अस्पताल के ही डाॅ. एनके चौधरी को सिविल सर्जन बनाने का नोटिफिकेशन स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया। लेकिन एक हफ्ते बाद ही नाटकीय ढंग से फिर से नये सिविल सर्जन के पोस्टिंग का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

12 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

13 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

13 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

15 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

20 घंटे ago