Samastipur

समस्तीपुर : फॉर्म भरने के बावजूद इंटर-मैट्रिक परीक्षा से वंचित रह गये छात्र, कलेक्ट्रेट पहुंच DM से लगाई न्याय की गुहार

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित छात्र-छात्राएं शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच अपनी आवाज बुलंद करते हुए डीएम से वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित कराने की गुहार लगाई। छात्र-छात्राओं ने बताया कि हम सभी इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित क्यों किए गए, इसकी निष्पक्ष जांच पड़ताल कर उन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिन्होंने हमारे भविष्य के साथ खेला है। छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश नजर आ रहा था।

इन छात्रों का कहना है कि विशेष परीक्षा अगर बोर्ड द्वारा आयोजित नहीं किया जाता तो हमारा साल तो बर्बाद हो जाता। हमें बोर्ड के वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित करने की पहल की जाए। वहीं विद्यालय के शैक्षणिक व प्रदूषित गतिविधि संचालित कर शैक्षणिक वातावरण बिगाड़ने वाले पर भी कार्रवाई की मांग की गई। विदित हो कि इन छात्र-छात्राओं ने बोर्ड के निर्देशानुसार फाॅर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण की थी। बावजूद जब प्रवेश पत्र नहीं बोर्ड द्वारा निर्गत की गई तो विगत दिनों विद्यालय से लेकर सड़क तक परीक्षा से वंचित छात्रों ने न्याय के लिए अपनी आवाज उठाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago