Samastipur

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से स्थल चयन करने को कहा है। यह जानकारी गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों के डीएम को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। नई चीनी मिलें खोलने की जगह की तलाश की जा रही है।

मंत्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, गयाजी, शिवहर, सीवान, रोहतास, मोतिहारी, बेतिया, पटना, पूर्णिया, वैशाली, सारण, नवादा, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, भागलपुर, नालंदा, बांका, मधेपुरा, मधुबनी और दरभंगा में नई चीनी मिलों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के रैयाम और मधुबनी जिले के सकरी में चीनी मिल की स्थापना सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने अपनी सहमति प्रदान कर दिया है।

बंद पड़ी चीनी मिलों को भी चालू करेगी सरकार

बता दें कि बिहार सरकार राज्य में नई चीनी मिलें खोलने के साथ ही बंद पड़े कारखानों को भी चालू करेगी। हाल ही में विधानसभा में पेश किए गए बजट में इसकी घोषणा की गई। राज्य में चीनी मिलों के खुलने से गन्ना किसानों को फायदा मिलेगा। पिछले सप्ताह गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें वर्तमान में बंद बड़ी चीनी मिलें- सकरी, रैयाम, मोतीपुर, समस्तीपुर, बिहटा, मढ़ौरा, बारा चकिया, चनपटिया और सासामूसा को फिर से शुरू करने का एजेंडा तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिहार सरकार महाराष्ट्र, यूपी और कर्नाटक जैसे राज्यों से गन्ना उद्योग के संबंध में जानकारी लेगी। बैठक में तय हुआ कि चीनी मिलों में पावर परचेज एगग्रीमेंट के मामलों का निपटारा मुख्य सचिव के स्तर पर ही किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

13 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

13 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

13 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

15 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

20 घंटे ago