Samastipur

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने वर्ष 2010 की उस पुरानी वारदात की याद ताजा कर दी, जब उनपर अनुरूप सिनेमा हॉल और उनके घर के बीच फायरिंग की गई थी। सिनेमा हॉल व घर की दूरी मात्र कुछ ही मीटर की है। उस समय अंट्टू ईस्सर तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके फूफेरे भाई उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली निवासी अजितेश कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। करीब 16 वर्ष बाद ठीक उसी जगह के पास एक बार फिर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, हालांकि इस बार भी अंट्टू ईस्सर सुरक्षित बच निकले।

बताया गया है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अंट्टू ईस्सर अपने सहयोगी खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी निवासी विजय प्रताप सिंह के पुत्र शुभम सिंह उर्फ ईशू के साथ काम निपटाकर जितवारपुर से बहादुरपुर स्थित आवास लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के बाहर पहुंचे, पहले से कार व बाइक पर सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान ईशू के कंधे में गोली लग गई। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश जितवारपुर-विशनपुर की ओर फरार हो गए।

इसको लेकर प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड संख्या-35 निवासी शत्रुध्न राय, मथुरापुर थाना क्षेत्र शेखोपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, नगर थाना क्षेत्र के कबीर आश्रम स्टेशन रोड निवासी राहुल यादव उर्फ चुसनी, स्टेशन रोड वार्ड संख्या-23 निवासी मनीराम उर्फ मनीया, तथा कबीर आश्रम के ही मो. महफूज खान के पुत्र लक्की खान समेत पांच नामजद और 5-7 अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि सभी बदमाश हत्या की नीयत से पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। जान बचाने के लिए अंट्टू ईस्सर सिनेमा हॉल की ओर भागे। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर सभी बदमाश फरार हो गये।

लर्निग लिखे उजले रंग की कार व बाइक से पहुंचे थे बदमाश :

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बदमाश एक उजले रंग की कार, दो बाइक और रेकी के लिए इस्तेमाल की जा रही दो अन्य बाइक से सभी बदमाश पहुंचे थे। फायरिंग के दौरान अंट्टू ईस्सर की गाड़ी के पिछले हिस्से में भी गोली लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा बरामद किए हैं। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।

बाइक से ही अस्पताल पहुंचाया गया जख्मी को :

गोलीबारी के दौरान आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों में छिप गए। घायल ईशू को पहले कार से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन जाम लगने के कारण लोगों ने उसे बुलेट बाइक से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. महेश ठाकुर ने ऑपरेशन कर कंधे से गोली निकाल दी। डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

घटनास्थल पर देर रात पहुंचे एसपी, छानबीन जारी :

घटना की सूचना पर देर रात एसपी अरविंद प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। उनके साथ सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय समेत नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस बल मौजूद थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फायरिंग के दौरान बदमाशों के एक सदस्य को भी गोली लगने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार पुरानी अदावत में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। नामजद व अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यहां देखें अंट्टू ईस्सर का बयान :

घटना के बाद का वीडियो यहां देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago