Samastipur

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की। राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड स्थित एक निजी ट्रेडिंग प्रतिष्ठान पर अचानक छापेमारी की, जहां जांच के दौरान करोड़ों रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ। वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि संबंधित ट्रेड द्वारा फर्टिलाइजर, स्टील, छड़ और सीमेंट का व्यवसाय किया जा रहा है। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि व्यापारी ने 3 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री को छिपाकर टैक्स से बचने का प्रयास किया है।

वहीं टीम ने ट्रेड के कर्पूरीग्राम स्थित गोदाम का भी निरीक्षण किया। गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की जब मिलान जीएसटी के तहत खरीदे गए माल से की गई, तो भारी अंतर पाया गया। स्टॉक अपेक्षा से काफी कम मात्रा में मौजूद था, जिससे टैक्स चोरी की आशंका और पुख्ता हो गई। संयुक्त आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जानबूझकर की गई कर चोरी का प्रतीत होता है। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

6 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

13 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago