Samastipur

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं के साथ साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए। टीम ने न केवल आपदाओं से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी बल्कि मॉक ड्रिल के माध्यम से सजीव प्रदर्शन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। एडीएमओ अनुष्का श्रीवास्तव ने कहा कि आपदा प्रबंधन, आपदाओं (प्राकृतिक या मानव निर्मित) के जोखिम को कम करने, उनकी तैयारी करने, आपदा के समय त्वरित कार्रवाई करने और पुनर्निर्माण करने की एक सुनियोजित प्रक्रिया है।

इसका मुख्य उद्देश्य जान-माल की हानि को न्यूनतम करना, राहत पहुँचाना और प्रभावितों को पुनर्स्थापित करना है, जो आपदा-पूर्व और आपदा-पश्चात चरणों में संचालित होती है। आपदा के समय घबराहट के बजाय सूझबूझ और सही जानकारी से जानमाल की हानि कम की जा सकती है। उन्होंने भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान चुनने, खुले मैदान में जाने, मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण लेने और अफवाहों से बचने जैसे उपायों पर जोर दिया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित तरीके से भवन से बाहर निकलने, आपस में सहयोग करने और घायल लोगों की मदद करने जैसे महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। यह प्रशिक्षण उन्हें किसी भी आपात स्थिति का बेहतर तरीके से सामना करने में सक्षम बनाएगा।

एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से लोगों में आपदा से निपटने की क्षमता विकसित होती है। यह उन्हें किसी भी आपात स्थिति का बेहतर तरीके से सामना करने के लिए तैयार करता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार घोष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

24 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

22 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

23 घंटे ago