समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मेरठ के एक व्यवसायी से समस्तीपुर में बदमाशों द्वारा मारपीट कर रूपये छीनने व धारधार हथियार से हमला कर जख्मी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सुरेश पासवान के पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ बंका के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि इंदौर के मेरठ जिले के शाहजहांपुर निवासी शाह जमाल खान समस्तीपुर जिले के बहादुरपुर में डेरा लेकर रह रहे थे।
31 अक्टूबर की शाम वह पार्टी से 19 हजार रूपये उठाकर गिनती कर रहा था तभी बंका अपने चार साथियों के साथ पहुंचा और शाह जमाल खान को पकड़ धारधार हथियार से हमला कर 19 हजार रूपये छीनकर फरार हो गया। इसके बाद सदर अस्पताल में उन्होंने इलाज कराया व नगर थाने में बंका समेत चार को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी कई मामले दर्ज है। हाल ही में मालगोदाम चौक के पास सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान एक घर में तोड़फोड़ किया था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…