Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं पुण्य तिथि स्कूल प्रांगण में शांति सभा के रूप में मनायी गयी। कार्यक्रम का श्री गणेश संस्था की सह-संस्थापिका विभा देवी, प्रबन्ध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, सह-निदेशक दलसिंहसराय शाखा आकर्ष रंजन, संस्थापक के अनुज सुजीत कुमार एवं मौके पर उपस्थित होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की चारों शाखाओं के शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा ‘समाधि स्थल’ एवं ‘प्रतिमा’, पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

तत्पश्चात् प्रांगण में प्रतिमा-स्थल के निकट एक शांति सभा आयोजित की गयी। शांति सभा की शुरुआत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर किया गया। इस अवसर पर संगीत शिक्षक अभय मोहन झा तथा सुश्री सुमन कुमारी ने अपने निर्गुण शांति-संगीत से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर जीवन की नश्वरता के प्रति आकर्षक प्रस्तुती प्रस्तुत की। ‘तबला’ पर राहुल पाठक ने संगति दी।

इस अवसर पर होली मिशन ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स के प्रबंध निदेशक तथा दिवंगत आत्मा के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. धर्मांश रंजन (अंकुर जी) द्वारा शांति सभा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सबों से गुजारिश की कि उनके आदर्शों पर चलकर ही हम उस महान आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है। विद्यालय के आंरभिक दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अपने अल्प कार्यकाल में होली मिशन की जो पहचान स्मृति शेष रति रंजन प्रसाद जी ने बनायी, वह अतुलनीय है और आज भी प्रासंगिक है।

उन्होंने उत्तर बिहार की धरती पर शिक्षा की जो ज्योति प्रज्वलित की, वह आज भी हजारों विद्यार्थियों के जीवन को आलोकित कर रही है। मात्र 13 वर्षों के अथक परिश्रम, अनुशासन और दूरदर्शी सोच से उन्होंने होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को एक ऐसी पहचान दी, जो आज भी अनुकरणीय और अतुलनीय है। उनका सपना केवल विद्यालय खोलना नहीं था, बल्कि चरित्रवान, संस्कारित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना था। उन्होंने शिक्षा को व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम माना। सभा का समापन विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. के. अहमद के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों, शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं संस्था के सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त कर किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

4 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

6 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago