Samastipur

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली की रौनक परवान चढ़ने लगी है। इसी कड़ी में गंज रोड में बरनवाल महिला संघ के द्वारा संघ की अध्यक्ष रुकमिणी बरनवाल की अध्यक्षता में एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं ने न केवल एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी, बल्कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक गीतों और गणेश वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘फूलों व गुलालो की होली’ रही, जहाँ महिलाओं ने रसायनों से मुक्त प्राकृतिक रंगों और फूलों के साथ होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं की टोलियों ने ‘होली खेले रघुवीरा’ और ‘आज बिरज में होरी रे रसिया’ जैसे गीतों पर जमकर नृत्य किया। रुकमिणी बरनवाल ने कहा “होली का यह त्योहार केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का माध्यम है। आज के व्यस्त जीवन में ऐसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं।

समारोह के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गले लगकर पुरानी कड़वाहटों को भुलाने और मिलजुलकर रहने का संकल्प लिया। रंग बिरंगी परिधानों में सजी और अबीर-गुलाल से सराबोर महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष सरिता बरनवाल, प्रतिभा बरनवाल,सुनीता बरनवाल, सुधा बरनवाल, ममता बरनवाल, ज्योति बरनवाल,शांति बरनवाल, चंदा गुप्ता, संगीता बरनवाल, रंजू देवी, चंदा बरनवाल, नीलम देवी, गुनगुन कुमारी, कोमल बरनवाल, स्नेहा कुमारी सहित अन्य महिला का विशेष योगदान रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार वारंटी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…

3 घंटे ago

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…

6 घंटे ago

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

11 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

13 घंटे ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

17 घंटे ago