समस्तीपुर/उजियारपुर : डीएलएड की डिग्री दिलवाने के नाम पर अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव के एक युवक ने कई युवकों से लाखों रुपया ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब ठगी हुए अभ्यर्थियों ने आरोपी के चैता स्थित उसके घर पर पहुंचकर उससे पैसा लौटाने का दवाव बनाने लगा। इस बीच इसकी सूचना पर अंगारघाट थाना से डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवेदन देने को कहा। इसके बाद इस आरोप को लेकर अंगारघाट थाना की पुलिस को आवेदन देकर निशु निराला सहित अन्य अभ्यर्थियों ने न्याय की गुहार लगाया है।
इसकी जानकारी देते हुए ठगी का शिकार हुए उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया की अंगारघाट थाना के चैता उत्तरी वार्ड संख्या-7 निवासी उमेश पांडेय का पुत्र दीपक पांडेय ने उन्हें दलसिंहसराय के कोनैला स्थित एक कोचिंग संचालक के सम्पर्क में आकर उत्तर प्रदेश (यूपी) से डीएलएड करवाने की बात कहकर उनके अलावा जनकपुर की नेहा कुमारी, जबाहरपुर की प्रीति कुमारी व मखदमपुर के ज्योति कुमारी से प्रति अभ्यर्थी 60 हजार रुपया ठग लिया।
इसके बाद जब उससे कालेज में नामांकन की प्राप्ति कागजात की मांग करने पर टालमटोल करने लगा। इसके बाद उसने फोन पर देख लेने की धमकी देने लगा है। इधर इस संबंध में अंगारघाट थाना पर ओडी डियूटी पर मौजूद अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह कहा की आवेदन का जांच की जा रही है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…
लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…
बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…