समस्तीपुर : रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर रविवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जितवारपुर हसनपुर के पास एक ट्रक ने आगे-आगे चल रही एक कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए काफी दूरी तक ले गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया और कार लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। अंततः सड़क किनारे खड़ी एक अन्य ट्रक से टकराने के बाद ट्रक रुका, जिससे कार में सवार लोगों की जान बच सकी। हादसे के वक्त कार में चालक समेत तीन लोग मौजूद थे, जो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए।
लोगों ने पीछा करके पकड़ा
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इधर सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि रात के समय सड़क किनारे कई भारी वाहन खड़े थे, जिससे मार्ग संकरा हो गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए कार को टक्कर मार दी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…