समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : खेल सामाजिक एकता, सद्भाव व समरसता का संदेश देता है। खेल को भाईचारे व प्रेम की भावना से खेलना चाहिए जिससे सामाजिक एकता के साथ-साथ चारित्रिक विकास को बढ़ावा मिल सकें। खेल से सामाजिक विकास के साथ साथ एकता का माहौल कायम होता है। उक्त बातें मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने गुरुवार को सर्वोत्तम ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा रेलवे मैदान में कुमार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित चैम्पियंस लीग सीजन 12 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को सम्बोधित करते हुये कहीं।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से राज्य तथा देश का भी नाम रौशन होता है।इस तरह के आयोजन के लिये आयोजन कमिटी को धन्यवाद दिया। विजेता समस्तीपुर टीम को मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने 51 हजार रुपये नगद राशि प्रदान किया । वहीं ट्राफी अरुण कुमार सिंह, व प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंजीत सिंह , प्रो संजीव कुमार सिंह ने प्रदान की।
जबकि उपविजेता टीम को दून पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मुकुंद माधव ने 21 हजार रुपये नगद राशि व ट्राफी प्रदान किया। आयोजित चैम्पियंस लीग सीजन 12 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला समस्तीपुर टीम व वैशाली टीम के बीच खेला गया। समस्तीपुर की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्रक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए वैशाली की टीम ने सभी विकेट खोकर 13.2ओवर में 153 रन बनाई। जिसमें सर्वाधिक स्कोर मृत्युंजय ने 22 गेंदों में 56 तथा रॉकी ने 17 गेंदों में 46 रन बनाए।
समस्तीपुर की तरफ से गेंदबाजी में कुंदन मलिंगा ने 3, बाबा ने 3, तथा दीपक ने 2 विकेट निकाले। बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर ने अमन के 37 गेंदों में 68 रन बनाए । समस्तीपुर की टीम ने 12.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच सोनू यादव को मिला। मैन ऑफ द सीरीज सत्यम हीरो की ओर से एलईडी टीवी कुंदन मलिंगा को दिया गया। निर्णायक की भूमिका अजीत सिंह और अजय सिंह ने बखूबी निभाई। वहीं आयोजन समिति के अंकित चौहान, मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा।
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहरे झारखंड के चार…