Samastipur

न्याय की उम्मीद लेकर जख्मी बेटे को ई-रिक्शा से लेकर SP के पास पहुंची मां, पुलिस पर लगाया बेटे के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल कर निर्दयता से पिटाई का आरोप

समस्तीपुर : ताजपुर बाजार के नीम चौक के समीप स्थित एक फैंसी ज्वेलर्स आभूषण दुकान में विगत 28 दिसंबर की रात हुए 28 किलो चांदी व 60 ग्राम सोना चोरी मामले में पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर देने तथा प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने जैसे गंभीर आरोप को लेकर पीड़ित मनीष कुमार अपनी मां संगीता देवी और भाई अनीष के साथ एसपी के जनता दरबार में पहुंचे और न्याय की मांग की। पीड़ित मनीष की मां का आरोप है कि उसके पुत्र मनीष को 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रखा गया, जहां लगातार उसके साथ मारपीट की गई। हालत गंभीर होने पर पांच जनवरी को उसे बांड पर छोड़ दिया गया।

इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। मनीष को दुकानदार ने भी बंधक बना बेरहमी से मारपीट की। जबकी अब तक उसकी संलिप्ता इस मामले में नहीं मिली है। बेवजह उसे फंसाया जा रहा है। मनीष की मां ने बताया कि उसके पिता संजय पोद्दार और पत्नी को भी तीन दिनों तक थाने में रोके रखा गया। इस दौरान उसके घर की तलाशी ली गई, लेकिन कोई गहना बरामद नहीं हुआ। पीड़ित का कहना है कि इसके बावजूद उसके साथ मारपीट जारी रही। आरोप लगाया की उसकी पत्नी और पिता को छोड़ने के लिये थाने पर 50 हजार रूपये भी लिया गया।

पीड़ित के अनुसार वह नीम चौक स्थित सोनी फैंसी ज्वेलर्स में एक माह पहले काम करने लगा था। 28 दिसंबर की शाम दुकान मालिक ने छत का गेट लगाने को कहा। अगले दिन 29 दिसंबर की सुबह उसे दुकान बुलाकर बताया गया कि 28 किलो चांदी और 60 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। जब वह दुकान पहुंचा, तो वहां पहले से पुलिस मौजूद थी।

उसने बताया कि घटन के अगले दिन काम पर पहुंचने पर दुकानदार मो. जकी उसे छत पर ले गया, जहां उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर लोहे की रॉड और पाइप से उसकी पिटाई की गई और नीचे फेंकने की धमकी दी गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। अब अपने पुत्र का इलाज वह गांव में चंदा मांगकर करा रही है। एसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया की निर्दोष नहीं फसेंगे। वहीं जांच रिपोर्ट आने पर दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई क जाएगी।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

8 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

12 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

17 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

17 घंटे ago