Samastipur

प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम में समस्तीपुर को मिला राज्यस्तरीय सम्मान, शिक्षा में नवाचार की नई पहचान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘तिमाही गौरव’ श्रेणी के अंतर्गत समस्तीपुर जिला को SCERT बिहार एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) द्वारा संयुक्त रूप से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षक शिक्षा समन्वयक अर्जुन कुमार, जिला तकनीकी ऋतुराज जयसवाल एवं अनिल कुमार प्रभाकर को यह सम्मान प्रदान किया गया। विशेष रूप से ऋतुराज जयसवाल को उनकी सक्रिय भागीदारी, प्रभावी कार्य प्रणाली एवं सतत निगरानी के लिए “Eagle Eye of the Session” सम्मान से भी नवाजा गया, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद ऋतुराज जयसवाल ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने जिले के ऊर्जावान प्रखंड तकनीकी सदस्यों, PBL को प्रभावी ढंग से लागू करने वाले शिक्षकों तथा 21वीं सदी के उन छात्रों को इसका श्रेय दिया, जो इस परियोजना के माध्यम से “करके सीखने” का वास्तविक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

इस उपलब्धि पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) जमालुद्दीन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली तकनीकी टीम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि PBL जैसे नवाचारी कार्यक्रमों से विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता को नई दिशा मिली है। टीम के समर्पण, सहयोग और निरंतर उत्कृष्ट प्रयासों ने समस्तीपुर को राज्य स्तर पर एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में स्थापित किया है। शिक्षा विभाग ने भविष्य में भी जिले से ऐसे ही नवाचारों एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की अपेक्षा जताई है।

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

1 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago