Samastipur

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

समस्तीपुर : समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “युवा सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका” रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है जो चरित्र निर्माण करे, मन को मजबूत बनाए और आत्मविश्वास को जागृत करे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही युवा सशक्त बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने छात्राओं को विचारशील, जागरूक एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा-भाव को मजबूत करना है।

भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं साक्षी, मार्फा, खुशी, दिव्या भारती, नमिता, श्रुति, बुशरा प्रवीण, कोमल, सुष्मिता, सोनल, प्रीति, पुष्पा रानी, मोना सहित अन्य छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. विजय कुमार गुप्ता एवं डॉ. सुरेश साह ने भी स्वामी विवेकानंद के विचारों के आलोक में युवा सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

19 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago