Samastipur

ग्रामीण परिवेश के छात्रों के लिए मिल का पत्थर है निःशुल्क शैक्षणिक समूह ‘इलाईट ग्रुप’, मनाया गया 21वां स्थापना दिवस समारोह

 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जहां छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए कई स्तरों पर पढ़ाई व तैयारी करते हैं। निजी संस्थानों और कोचिंग की मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, ताकि वह प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सके। वहीं गरीब परिवारों से आने वाले छात्रों ने इसकी तोड़ ढूंढ रखी है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ने एवं उनके बीच शिक्षा की नई ज्योति जलाने के उद्देश्य से संचालित निःशुल्क शैक्षणिक समूह इलाईट ग्रुप ने शुक्रवार को अपना 21 वाँ स्थापना दिवस मनाया।

विद्यापति महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रकाश रंजन (सिविल कोर्ट) ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में निःशुल्क शैक्षणिक समूह होना बड़ी बात है। कहा कि इस ग्रुप की स्थापना 2006 में अनिरुद्ध चौरसिया एवं उनके सहयोगियों के द्वारा की गई थी। तब इसमें केवल कुछ ही सदस्य थे। आज इसकी संख्या बढ़कर सैकड़ों से अधिक हो चुकी है। कुल पांच सौ से अधिक छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर न केवल इस समूह बल्कि क्षेत्र को गौरवान्वित किया हैं।

शिक्षक अंजनी कुमार ने कहा कि यह ग्रुप न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर देता है बल्कि युवाओं में नई सोच एवं उम्मीद भी पैदा करता है। जिससे वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ ग्रुप डिस्कशन, क्विज एवं टेस्ट के माध्यम से अपनी तैयारी को बेहतर कर पाते हैं। ज्ञातव्य हो कि समूह के संस्थापक अनिरुद्ध चौरसिया वायु सेना में कार्यरत हैं। आज भी समय-समय पर इस ग्रुप के युवाओं को मार्गदर्शन देने का काम करते रहते हैं।

ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने बताया कि सैकड़ों छात्रों का चयन पिछले वर्षों में भारत सरकार तथा बिहार सरकार के अलावा अन्य राज्य के अधीन विभिन्न विभागों में हुआ है। साल 2025 में भी 8 छात्रों का चयन विभिन्न विभागों में अंतिम रूप से हुआ है तथा कई छात्रों के परिणाम लंबित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुबोध कुमार ने कहा कि समूह शिक्षा आज समय की जरूरत बन गई है। यहां के सफल छात्र भी अपने-अपने प्रयासों से छात्रों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवा रहे हैं। ताकि छात्रों का भविष्य संवर सके।

इस अवसर पर आलोक कुमार, शिवानी कुमारी, शिवम कुमार, विकास कुमार, अनुराग कुमार, अंकित कुमार, रणविजय कुमार, नीतीश कुमार, दीपाली कुमारी, गुड़िया कुमारी सहित दर्जनों छात्रों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने मांग की है कि इसे और बेहतर बनाने एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहतर भवन, बिजली, पुस्तकालय के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता है। यदि हम सब को यह सुविधाएं मुहैया कराई जाती है तो और भी बेहतर परिणाम आने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

21 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

24 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago