Samastipur

शाहपुर पटोरी में बनेगा रेलवे का रनिंग रूम, लोको पायलट व गार्ड को मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर/पटोरी : शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर भी अब लोको पायलट एवं गार्ड अपनी ड्यूटी बदल सकेंगे। इसके लिए शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर छह बेड वाले रनिंग रूम का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में रनिंग रूम का निर्माण शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के पश्चिम में पूर्व से बने स्टाफ क्वार्टर में किया जा रहा है। सोनपुर के एडीआरएम सुमन कुमार तांती ने रेलवे क्वार्टर को रनिंग रूम में तब्दील करने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

इस रनिंग रूम में कैंटीन का भी निर्माण कराया जाएगा ताकि लोको पायलट एवं गार्ड को ससमय भोजन की सुविधा भी उपलब्ध हो सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही शाहपुर पटोरी में 15 बेड वाला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो मंजिला रनिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने रेल परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। मौके पर स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार, हाजीपुर के यातायात निरीक्षक पवन कुमार सिंह, आईओडब्ल्यू प्रवीण कुमार, आरपीएफ इंचार्ज दीपक कुमार सिंह समेत रेलवे के कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

49 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago