Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर की होगी स्थापना, ब्लड बैंक के पास 11 हजार 388 वर्गफीट जमीन चिन्हित

समस्तीपुर : शून्य से छह वर्षों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य 30 जिलों में डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीइआइसी) की स्थापना की जाएगी। पहले से समस्तीपुर के पड़ोसी जिले दरभंगा और मुजफ्फरपुर में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर संचालित थे। अब इसे समस्तीपुर जिले में भी शुरू कराया जाएगा। इसके लिये सदर अस्पताल में उक्त सेंटर के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है।

सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया की सदर अस्पताल में पश्चिम छोड़ की ओर स्थित ब्लड बैंक के पास डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। इस स्थल को लगभग तय कर लिया गया है। 11 हजार 388 वर्गफीट जमीन को चिन्हित कर रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजा जा रहा है। इसके भवन निर्माण पर 1.25 करोड़ व आवश्यक सामग्री पर 25 लाख रुपये अलग से खर्च होंगे।

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का होगा समुचित इलाज :

सदर अस्पताल में डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर के निर्माण होने से बच्चों की जांच और मूल्यांकन के साथ अभिभावकों को सलाह, बच्चों को खेल और शिक्षा कार्यक्रम, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसमें स्थानीय स्तर पर इलाज के साथ दूसरे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में भी निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इसमें पेडियाट्रिक्स, ऑडियोमेट्रिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट तैनात होंगे। दिल में छेद या अल्पविकसित, आहार नाल या मल द्वार बंद होना, कटे-फटे होंठ, पांव टेढ़ा होना, कुपोषण, डायरिया, एनीमिया, मंद बुद्धि, गंभीर संक्रमण, लिवर, किडनी व आंत से जुड़ी समस्याओं के इलाज की सुविधा होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

13 मिनट ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 घंटे ago