Samastipur

बड़ा क्षेत्र होने के कारण रोसड़ा अनुमंडल पुलिस कार्यालय को किया जाएगा विभाजित, एक और SDPO की होगी पोस्टिंग, हसनपुर में बन सकता है मुख्यालय

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल पुलिस कार्यालय के बड़े क्षेत्र को देखते हुए उसके एक हिस्से को काटकर एक और नया अनुमंडल बनाया जाएगा। इसे रोसड़ा एसडीपीओ-2 का नाम दिया जाएगा। इसका मुख्यालय हसनपुर बनाया जा सकता है। जिला पुलिस ने इसका भी प्रस्ताव भेज दिया है। बताया गया कि जिले के पूर्वी भाग में मौजूद रोसड़ा पुलिस अनुमंडल का क्षेत्र अधिक बड़ा है। उसका क्षेत्र काटकर दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा। पूर्वी और पश्चिमी दो हिस्सों में होने से अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों को सहूलियत होगी। रोसड़ा के बाद हसनपुर इसके लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। हालांकि, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि रोसड़ा-2 का मुख्यालय कहां होगा। बता दें कि हाल ही में सदर अनुमंडल को काटकर एक नया अनुमंडल बनाया गया था। उसका मुख्यालय कल्याणपुर में बनाया गया है।

14 पुलिस अंचलों में बंटेगा समस्तीपुर जिला :

जिले के पुलिस अंचल और पुलिस अनुमंडल का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा। इसमें पुलिस अंचलों की संख्या 5 से बढ़कर 14 हो जाएगी। वहीं, एक नया पुलिस अनुमंडल भी बनाया जाएगा। अंचल और अनुमंडल के गठन का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। अब जल्द ही इसे मुख्यालय से स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही सभी अंचलों में पुलिस निरीक्षक की तैनाती की जाएगी।

बताया गया कि पूर्व से मौजूद पुलिस अंचल सदर, मुफस्सिल, दलसिंहसराय, रोसड़ा और पटोरी के अलावा अब ताजपुर, मुसरीघरारी, उजियारपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, मोहिउद्दीननगर, विद्यापतिनगर, विभूतिपुर और हसनपुर को पुलिस अंचल बनाया जाएगा। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा बढ़ती आबादी व क्षेत्रीय विस्तार के अनुरूप प्रशासनिक संतुलन स्थापित करने में अधिक मजबूती मिलेगी। पुलिस अंचल निर्माण के साथ ही ये सभी थाने भी पुलिस निरीक्षक थाना के रूप में परिवर्तित हो जाएंगे।

इसके बाद यहां पुलिस निरीक्षक रैंक के पदाधिकारियों को ही थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पुनर्गठन का उद्देश्य यह है कि प्रत्येक अंचल का भौगोलिक क्षेत्र, थाना संख्या और जनसंख्या संतुलित रहे, ताकि पुलिस अधिकारियों पर अनावश्यक कार्यभार न पड़े और आम जनता को त्वरित न्याय व सुरक्षा मिल सके। इससे न केवल केस की तेज गति से जांच होगी, बल्कि कम समय में अधिक मजबूती से पुलिस कार्य कर सकेंगी। इन अंचलों का पुनर्गठन लंबे समय बाद होने जा रहा है। इस दौरान कई इलाकों में आबादी भी बढ़ी है। लेकिन, पुलिस थाना और अंचल पूर्ववत ही है।

मुसरीघरारी और ताजपुर भी होगा पुलिस अंचल :

ताजपुर और मुसरीघरारी भी नया पुलिस अंचल बनेगा। अभी मुफस्सिल पुलिस अंचल का मुख्यालय ताजपुर है। आने वाले दिनों में ताजपुर पुलिस अंचल बनने से मुफस्सिल पुलिस अंचल का मुख्यालय शहर के भीतर बनाया जा सकता है। वहीं ताजपुर और मुसरीघरारी का अपना स्वयं पुलिस अंचल मुख्यालय बनकर उभरेगा। बताया गया कि नए ढांचे के तहत अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था, अनुसंधान और शिकायत निवारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago