Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रेन के कोच में गिरकर फंसा हाइड्रेंट पाइप, चिंगारी निकलती देख यात्रियों में अफरा-तफरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर सोमवार की देर रात एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया, जब प्लेटफॉर्म पर असुरक्षित रूप से रखा हाइड्रेंट पाइप चलती ट्रेन में फंस गया। इस घटना को समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधारात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 11 बजे ट्रेन संख्या 13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर आगमन के दौरान मुजफ्फरपुर छोर पर त्वरित वाटरिंग कार्य के लिए रखा गया हाइड्रेंट पाइप लुढ़ककर ट्रेन के एक कोच में फंस गया। पाइप प्लेटफॉर्म और कोच के बीच जाम हो गया और लगभग 140 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता रहा, जिससे प्लेटफॉर्म की कोपिंग टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधन और संबंधित तकनीकी विभाग हरकत में आए। गैस कटर की मदद से पाइप को काटकर हटाया गया। जांच में प्रभावित कोच के निचले हिस्से के लैवेटरी क्षेत्र को क्षति पहुंचने और पीछे के कोच का फुटबोर्ड मुड़ने की पुष्टि हुई।आवश्यक मरम्मत और फिटनेस जांच के बाद ट्रेन को रात करीब साढ़े 12 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। एहतियात के तौर पर दो एस्कॉर्ट स्टाफ भी ट्रेन के साथ लगाए गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रेन करीब डेढ घंटे तक बाधित रही।

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा लापरवाही मानते हुए संबंधित ठेकेदार फर्म पर टेंडर शर्तों के तहत जुर्माना लगाया है। वहीं, कार्य की निगरानी कर रहे वरीय अनुभाग अभियंता के खिलाफ रेल सेवक अनुशासन एवं अपील नियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, सभी हाइड्रेंट और पाइप को रनिंग लाइन से सुरक्षित दूरी पर रखने तथा मंडल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म उपकरणों की सुरक्षा समीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में DRM ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस मामले में जिम्मेदार पाए गए कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंडल प्रशासन ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि सुरक्षित, संरक्षित और विश्वसनीय रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

9 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago