Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने 28.50 लाख रुपये के 116 चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उसके धारकों को लौटाया

अब तक 3 करोड़ 73 लाख रुपये के 1617 मोबाइल बरामद

समस्तीपुर : ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने आम नागरिकों के चोरी, झपटमारी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उसके धारकों को सौंपा। गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने करीब 28 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के कुल 116 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई मोबाइल धारकों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल दोबारा मिल पाएगा।

एसपी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर जिले में चोरी व गुम हुए मोबाइल की रिकवरी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में किया गया। अभियान के तहत जिले में छह मोबाइल रिकवरी टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 116 मोबाइल फोन बरामद किए।

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर-1 मोबाइल रिकवरी टीम ने 20 मोबाइल, सदर-2 मोबाइल रिकवरी टीम ने तीन मोबाइल, दलसिंहसराय मोबाइल रिकवरी टीम ने 17 मोबाइल, रोसड़ा मोबाइल रिकवरी टीम ने 17 मोबाइल, पटोरी मोबाइल रिकवरी टीम ने 27 मोबाइल, साइबर थाना मोबाइल रिकवरी टीम ने 32 मोबाइल बरामद किये है। इसके लिये तकनीकी शाखा और मोबाइल रिकवरी टीम के सदस्यों के सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

साइबर थाने की टीम ने सर्वाधिक 32 मोबाइल बरामद कर अभियान में अहम भूमिका निभाई है। समस्तीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक समस्तीपुर पुलिस द्वारा लगभग 3 करोड़ 73 लाख रुपये मूल्य के 1617 मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। इधर पुलिस के इस लगातार कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मंदिर जाने के क्रम में महिला लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी, कहीं भी दिखाई दें तो दें जानकारी

समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…

3 मिनट ago

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

5 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

10 घंटे ago