समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार साह की पत्नी 35 वर्षीय वंदना साह को गोली मार दी गई। आरोप है कि हमलावरों में न्यायिक दंडाधिकारी का भाई गुड्डू साह और प्रमोद कुमार साह शामिल हैं। दोनों बाइक पर सवार थे और सामने से वंदना साह पर फायरिंग की। घटना शनिवार की है। वंदना साह गोड्डा कोर्ट में गवाही देकर अपने मायके हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव लौट रही थीं। उनके साथ भाई बालकृष्ण साह भी बाइक पर सवार थे। इसी दौरान पथरगामा के गांधीग्राम फ्लाईओवर के पास हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चला दीं। एक गोली ठुड्डी में लगी, जबकि दूसरी गोली पीठ में जा फंसी।
घायल अवस्था में वंदना को पहले पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में देर शाम शरीर से एक गोली निकाल ली गई, जबकि दूसरी गोली पीठ में फंसी रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।
वंदना के भाई बालकृष्ण साह ने बताया कि वर्ष 2019 में उनकी बहन की शादी कहलगांव निवासी संतोष कुमार साह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही संतोष कुमार साह की नियुक्ति न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर हो गई।
इसके बाद से दहेज को लेकर वंदना को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान भी उनकी बहन की हत्या का प्रयास किया गया था। पति से विवाद के कारण गोड्डा कोर्ट में मामला चल रहा है। शनिवार को गवाही देकर लौटने के दौरान गांधीग्राम के पास गुड्डू साह और प्रमोद कुमार साह ने गोली चलाई। बताया गया कि उनके साथ दो अन्य अपराधी भी थे।
इधर, वंदना साह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उनके पति के भाई ने सामने से गोली मारी। उन्होंने बताया कि पति से विवाद चल रहा है, जिसका केस वह न्यायालय में लड़ रही हैं। गवाही देकर मायके लौटते समय बाइक सवार हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चला दीं, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद गोड्डा और पथरगामा थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने वंदना साह का बयान दर्ज किया। इस दौरान नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, मोतिया ओपी प्रभारी मुकेश रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…