समस्तीपुर : स्थानीय पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में 18 से 22 जनवरी तक समस्तीपुर जिला स्कूली एवं ओपेन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में स्कूली वर्ग एवं ओपेन वर्ग के मैच कराये जाएंगे। जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप के सुचारू आयोजन के लिए नवीन कुमार को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूली चैंपियनशिप में अंडर क्लास छह, आठ एवं क्लास दस तक के बालक-बालिका वर्ग के एकल मैच कराए जाएंगे। सिर्फ अंडर क्लास दस बालक वर्ग में युगल मुकाबले खेले जाएंगे।
वहीं ओपेन कैटेगरी के जूनियर वर्ग में अंडर-19 बालिका एकल एवं बालकों के एकल व युगल मैच होंगे। सचिव ने बताया कि ओपेन कैटेगरी में पुरुषों के एकल एवं युगल मैच के अलावे वेटरन्स के एकल एवं युगल मुकाबले आयोजित किये जायेंगे। चैंपियनशिप में अधिकारियों के युगल मुकाबले भी आयोजित कराये जाएंगे। सचिव श्री कुमार ने बताया कि इस जिला चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर ही समस्तीपुर जिला जूनियर एवं सीनियर टीम का चयन किया जायेगा। यही टीम आगामी बिहार राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में समस्तीपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। इस चैंपियनशिप में भाग लेने की अंतिम तारीख 16 जनवरी है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…