Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे NBPDCL के एमडी, पावर ग्रिड व उपकेंद्र का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : समृद्धि यात्रा के दौरान नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने गुरुवार को समस्तीपुर शहर के मगरदही चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र तथा नव-निर्मित 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, ताजपुर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने विद्युत शक्ति उपकेंद्र में स्थापित कंट्रोल पैनल, फीडर मीटर एवं उनसे संबंधित रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया। इस क्रम में उन्होंने सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जानकारी ली तथा विद्युत कार्यों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही करने के लिए संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही उपकेंद्र में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की वैधता की भी जांच की गई।

प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने विद्युत शक्ति उपकेंद्र, ग्रिड उपकेंद्र एवं लाइन अनुरक्षण कार्यों में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अनुरक्षण से जुड़े सभी रजिस्टरों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का भी निर्देश दिया।

इसके पश्चात प्रबंध निदेशक ने ग्रिड उपकेंद्र, ताजपुर परिसर में विद्युत अभियंताओं एवं कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन आवासीय क्वार्टर के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही ग्रिड के कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विद्युत उपलब्धता, सेफ्टी उपकरणों की स्थिति एवं ग्रिड संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने ग्रिड से निर्गत 33 केवी के उन फीडरों, जो निर्माण के बाद नो लोड पर चार्ज हैं, पर शीघ्र विद्युत भार देने के लिए संबंधित विद्युत अभियंताओं को निर्देशित किया, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago