Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लालू परिवार पर बरसे, बोले– “भ्रष्टाचार ही एकमात्र उपलब्धि”

समस्तीपुर : बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दो दिवसीय दौरे पर समस्तीपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है। इसी को लेकर प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं के प्रति आभार और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उसे धरातल पर कर के दिखाती है। भाजपा ने बिहार की मिट्टी के लाल एक नौजवान को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, जबकि अन्य दल युवाओं को आगे बढ़ाने की बात करते हैं और 80 वर्ष के बुजुर्ग को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की विपक्षी पार्टियों में परिवारवाद चरम पर है। लालू परिवार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बड़े घोटाले में सजायाफ्ता होकर जेल से लौटे और फिर अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। वर्तमान में अपने पुत्र को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है, जिनकी एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार है। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि वे पढ़ाई, खेल और राजनीति तीनों में असफल रहे हैं।

केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व की चौथी महाशक्ति बन चुका है और जल्द ही तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। हाल ही में आए आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व के सभी देशों में सबसे तेज आर्थिक विकास करने वाला देश है।

उन्होंने कहा कि बिहार में भी एनडीए के नेतृत्व में राज्य लगातार प्रगति कर रहा है। बिहार की आर्थिक विकास दर 13 प्रतिशत है, जो देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है। वहीं नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई जांच को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने गए थे, जहां परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीड़ित परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

5 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल ने आय बढ़ाने में रचा नया रिकॉर्ड, कबाड़ बेचकर 24.12 करोड़ रुपये कमाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में राजस्व सृजन के क्षेत्र में…

7 घंटे ago

पटना में गहरे पानी में डूब रहे थे दो युवक, महिला सिपाही ने बचाने के लिए वर्दी में ही गंगा में लगा दी छलांग

दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह गंगा…

16 घंटे ago

कल 2 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, समस्तीपुर के 79 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जूता भी किया गया प्रतिबंधित

समस्तीपुर : कल दो फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को पूरी तरह…

19 घंटे ago