Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम पटेल मैदान के पास सड़क किनारे फुटकर व्यवसायियों के लिए बना रहा पहला वेंडिंग जोन, 49 दुकानें बनाई गयी

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में पटेल मैदान के पीछे सड़क से उत्तर साइड से सरकारी जमीन को फुटकर व्यवसायियों के लिए रिजर्व करते हुए पहला वेंडिंग जोन बनाया है। इस स्थल पर कुल 49 दुकानें बनाई गई हैं। हर दुकान का नंबरिंग करते हुए पटेल मैदान के मोड़ से हनुमान मंदिर तक जगह को फेबर ब्लॉक किया गया है। काम पूरा होने के बाद वैध फुटकर व्यवसायी को दुकान दी जाएगी। इस एवज में उनसे नॉमिनल शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन लिए जाएंगे। इस रिजर्व जगह पर कोई अन्य अनधिकृत लोग न अपना वाहन लगा सकते हैं न कोई दुकान।

ऐसा करने पर उनके खिलाफ नगर निगम अतिक्रमण की कार्रवाई कर उन्हें स्थल से हटा देगा। नगर निगम के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शहर में विभिन्न रूटों में अव्यवस्थित तरीके से सड़क व नाले का अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले लोगों को वेंडिंग जोन बना कर उन्हें व्यवस्थित दुकान आवंटित करने के लिए नगर निगम की उक्त विशेष पहल हो रही है, ताकि शहर में सभी सड़कों व नालियों को फेजबाइज अतिक्रमणमुक्त कराते हुए फुटपाती फुटकर व्यवसायियों को व्यवस्थित वेंडिंग जोन में लाया जाए।

पटेल मैदान के पीछे पहले वेंडिंग जोन के अलावा शहर में अन्य जगहों जैसे ताजपुर रोड में, डीआरएम कार्यालय के पीछे आदि सड़कों के किनारे भी वेंडिंग जोन बनाने की योजना नगर निगम की है। ताजपुर रोड में मछली व मीट की दुकानों को वहां से हटा कर अलग व्यवस्थित व सुरक्षित जगह देने की भी योजना पर भी नगर निगम काम कर रहा है। बता दें कि नगर निगम कार्यालय के गेट से थानेश्वर मंदिर रोड व ताजपुर रोड में सड़क व नाले से हटा कर उनके आगे से बैरिकेडिंग पहले ही किया जा चुका है। बाकी रूटों में भी इसी तरह की वैरिकेडिंग की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

4 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

6 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

12 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago