Samastipur

समस्तीपुर के मुफस्सिल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 428 लीटर शराब जब्त, चार कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 428 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान चार शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर जितवारपुर निजामत बुलेचक में छापेमारी की गई, जहां धंधेबाज रंजन कुमार राय के घर से 345.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बताया गया कि आरोपी ने घर के भीतर एक विशेष ब्रांड की शराब कार्टन में छिपाकर रखी थी।

वहीं, कोरबद्धा गांव से पुलिस ने रविन्द्र यादव के पुत्र राहुल कुमार को 79 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार को शराब मामले में यह छठी बार पकड़ा गया है। इसके अलावा बेझाडीह से अजीत कुमार राय और लगुनिया सूर्यकंठ से कैलाश महतो को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago