Samastipur

समस्तीपुर जिले में भी पुलिस अंचलों का होगा पुनर्गठन, थानों की संख्या बढ़ने से निष्पादन के साथ मॉनीटरिंग पर भी बढ़ा दबाव

समस्तीपुर : पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए पुलिस अंचलों का पुनर्गठन किया जाएगा। थाना स्तर पर लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और बेहतर अनुसंधान – पर्यवेक्षण के लिए पुलिस अंचलों का पुनर्गठन किया जाना है। दरअसल, हाल के वर्षों में जिले में कई नये थाने बने हैं और बड़ी संख्या में ओपी को भी थानों का दर्जा दिया गया है। इसके कारण सर्किल इंस्पेक्टर के अधीन आने वाले थानों की संख्या भी बढ़ गई है।

इसका असर काम पर पड़ रहा है। लंबित कांडों के निष्पादन के साथ मॉनीटरिंग के स्तर पर इंस्पेक्टरों पर दबाव बढ़ा है। इसी कारण पुलिस अंचलों के पुनर्गठन की तैयारी है। अंचलों के पुनर्गठन को लेकर जिला स्तर पर थानों और पुलिस अंचलों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। इसमें तहत थानों की संख्या, भौगोलिक स्थिति, कार्यभार आदि की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

1 घंटा ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

5 घंटे ago