समस्तीपुर/पूसा : जिले में हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड जारी है। शुक्रवार को दिनभर लोग धूप को तरस गये। सर्द पछुआ हवा ठंड व कंपकपी को लगातार बढ़ाती रही। इस दौरान लोग घर में सिमटे रहे। ऐसे लोगों के लिए अलाव व गर्म कपड़े सहारा बनी रही। इस दौरान दिन का तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम बताया गया है। यह स्थिति आगे भी बनी रहेगी।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। अगले एक से दो दिनों तक कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। जिसके कारण कनकनी वाली ठंड का प्रभाव जारी रहने की आशंका है। इसके बाद कोल्ड डे की स्थिति में आंशिक सुधार होने की संभावना है।
इस दौरान सुबह में मध्यम कुहासा रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि इस अवधि में औसतन 8 से 10 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 एवं दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री एवं न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता और भेदभाव मिटाने के इरादे से लाए गए…
बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम…
आज लालू यादव एंड फैमिली के लिए काफी अहम दिन है। देश के चर्चित जमीन…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंचने…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंचेंगे।…
समस्तीपुर : शून्य से छह वर्षों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ शारीरिक,…