समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना परिसर में सोमवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अपनी समस्या को लेकर फरियादियो ने आवेदन देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। जनता दरबार में उपस्थित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और फरियादियों ने अपने पोषक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। लोगों ने भूमि विवाद, श्मशान घाट से संबंधित मुद्दे, एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लेनिन चौक पर निर्माणाधीन पुल से लोहे के सरिए की चोरी रोकने पर ध्यान आकर्षित कराया। इसके अतिरिक्त, बाइक सवार शरारती तत्वों की गहन चेकिंग की भी मांग उठाई गई। पुलिस अधीक्षक ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया व थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…