Samastipur

समस्तीपुर में इंकलाबी नौजवान सभा जिला कमिटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व आंदोलनों पर जोर

समस्तीपुर : इंकलाबी नौजवान सभा जिला कमिटी की एक दिवसीय विस्तारित बैठक पार्टी जिला कार्यालय लेनिन आश्रम, मालगोदाम चौक, समस्तीपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आरवाईए जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव रौशन यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार तथा आरवाईए जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में आरवाईए के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय अभियानों की तैयारी, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिले के सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाने, पंचायत, प्रखंड व जिला सम्मेलन की तैयारी, नौजवानों के बीच संस्कृति टीम गठन, स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने, पुस्तकालय एवं भगत सिंह–आंबेडकर पाठशाला/पुस्तकालय सभी प्रखंडों में शुरू करने तथा सोशल मीडिया को अधिक प्रभावी ढंग से चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में देश के नौजवानों पर भारी तबाही थोपी है, जिसकी दोहरी मार बिहार के नौजवान झेल रहे हैं। डबल इंजन सरकार के नाम पर डबल बुलडोजर चलाया जा रहा है। रोजगार के अवसर छीने जा रहे हैं और आउटसोर्सिंग के जरिए सरकारी व निजी संस्थानों में न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन पर बहाली हो रही है, जहां न आरक्षण है और न ही सुरक्षा। उन्होंने कहा कि आवाज उठाने वाले नौजवानों को जेल में डाला जा रहा है। सरकार ने लेबर कोड लागू कर मजदूरों के अधिकार छीने हैं और मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण मजदूरों से रोजगार की गारंटी भी छीन ली है। उन्होंने मांग की कि सरकार अविलंब रोजगार बहाली की घोषणा करे, अन्यथा नौजवान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

आरवाईए जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने कहा कि मोदी सरकार देश में नफरत का माहौल बनाने के लिए असंवैधानिक कदम उठा रही है। रोजगार आज देश और बिहार के नौजवानों का सबसे बड़ा सवाल है, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आरवाईए को संगठित होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करना होगा।

भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि छात्र-नौजवान, मजदूर, किसान और महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की क्षमता ही सच्चे नौजवान की पहचान है। उन्होंने 28 जनवरी को पुलिसिया दमन और फर्जी एफआईआर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष भाकपा-माले के विशाल प्रदर्शन में आरवाईए के नौजवानों से मजबूती से भागीदारी की अपील की। आरवाईए जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि देश पर हो रहे हमलों का सबसे सशक्त मुकाबला नौजवान ही कर सकते हैं। इसके लिए भाकपा-माले के युवा संगठन आरवाईए जैसे क्रांतिकारी संगठन को मजबूत करना जरूरी है। बैठक में जिला कमिटी सदस्य राहुल कुमार, कुंदन कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, नयन कुमार, रोहित कुमार, तिलो तिलक सदा, नवीन कुमार, संतोष चौधरी, कमलेश कुमार, राकेश कुमार, मुरली कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago