Samastipur

होमगार्ड जवान को नम आंखों से दी गयी श्रद्धांजलि, ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर की ठोकर से हो गये थे जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत

समस्तीपुर : ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए होमगार्ड जवान गौतम शर्मा की इलाज के क्रम में मौत हो गई। निधन के बाद रविवार को उनका पार्थिव शरीर गृह रक्षा वाहिनी जिला कार्यालय लाया गया, जहां होमगार्ड जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। जैसे ही शव कार्यालय परिसर पहुंचा, माहौल शोकाकुल हो गया। साथी जवानों ने नम आंखों से अपने सहकर्मी को अंतिम सलाम किया और उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन को याद किया।

जवानों ने कहा कि गौतम शर्मा हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाते रहे। इस अवसर पर विभाग की ओर से मृतक के स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नियम के अनुसार मृतक के परिवार को सभी लाभ और सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

जिला संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार झा ने कहा कि संघ की ओर से सभी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि स्वजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौके पर पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर राय सहित अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थे। सम्मान समारोह के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों द्वारा पैतृक गांव कल्याणपुर ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को एसडीओ कार्यालय के गेट के पास ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से गौतम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago