Samastipur

शहर के गुदरी बाजार में देर रात दुध पार्लर से रुपये चोरी करते धराया युवक, दुकान के भीतर गल्ला पर बैठकर गिन रहा था रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में मंगलवार की देर रात एक दुध पार्लर में चोरी करते युवक को रात्री प्रहरी और दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार चोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ही अंबेडकर नगर वार्ड संख्या-23 के विजय राम के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात उन्हें रात्री प्रहरी ने फोन कर सूचना दी कि उनके दुकान पर एक संदिग्ध युवक मौजूद है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक गल्ले से रूपये निकालकर गिन रहा था।

तत्काल उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपी युवक पहले से भी चोरी मामले में सक्रिय रहा है। हाल ही में बाइपास पर एक ई-रिक्शा से बैट्री चोरी मामले में पुलिस उसे ढुंढ रही थी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

3 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

11 घंटे ago