Samastipur

कर्पूरी की जयंती को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में DM ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती राजकीय समारोह एवं गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा द्वारा गत वर्ष की बैठक की कार्यवाही को प्रस्तुत किया गया। डीएम ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती राजकीय समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम पूर्वाह्न 8:00 बजे नगर भवन के पास स्थित भारत रत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया जाएगा।

उसके पश्चात कर्पूरी ग्राम स्थित महाविद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्मृति भवन में माल्यार्पण तथा अन्य निर्धारित कार्यक्रम गत वर्षो की भांति किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस की समीक्षा के क्रम में सभी चौक चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का कार्यक्रम विभिन्न पदाधिकारीगण द्वारा किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम सभी प्रतिमाओं की साफ सफाई करायेगा। विभिन्न विभागों की झांकियां की तैयारी हेतु उप विकास आयोग की अध्यक्षता में कमेटी गठन करने हेतु निर्देश दिया गया। मौके पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसी ब्रजेश कुमार, एसी आपदा प्रबंधन सह डीडीसी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

37 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

7 घंटे ago