Samastipur

समस्तीपुर-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर चलती कार से चमचमाती पिस्टल फेंककर फरार हुए बदमाश, पिस्टल पर खून के निशान से बढ़ी अनहोनी की आशंका

समस्तीपुर : NH-28 पर समस्तीपुर – दलसिंहसराय मार्ग के बसढ़िया चौक पर दिनदहाड़े उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चारपहिया वाहन सवार अज्ञात बदमाश चलती कार से पिस्टल सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेगूसराय की ओर से मुजफ्फरपुर की दिशा में जा रही एक चारपहिया वाहन जैसे ही बसढ़िया चौक के पास पहुंची, उसी दौरान वाहन के अंदर से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही चलती कार से एक चमचमाती पिस्टल NH-28 पर फेंक दी गई। इसके बाद वाहन तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। पिस्टल गिरते देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। वहां से गुजर रहे एक अधिकारी भीड़ देखकर रूके और पुलिस को सूचना दी।

इधर सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पिस्टल की वीडियोग्राफी कर उसे जब्त कर थाने ले गई।प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि पिस्टल के अगले हिस्से पर खून के निशान भी मौजूद थे, जिससे मामला और भी गंभीर प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि NH-28 पर एक चारपहिया वाहन से पिस्टल फेंके जाने की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से छानबीन की जा रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं और लोग किसी वारदात की आशंका जता रहे हैं। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पिस्टल पर मेड इन जर्मन लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह लाइसेंसी हथियार है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

54 मिनट ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

5 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

10 घंटे ago