समस्तीपुर : एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 432/25 में आरोपित थे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बरूराज थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी ललन ठाकुर के पुत्र उज्जवल ठाकुर उर्फ कट्टा और उसका सहयोगी पारू थाना क्षेत्र के मांगुरहिया निवासी रामनाथ शर्मा के पुत्र दिलीप शर्मा के रूप में की गई है। उज्जवल ठाकुर सीतामढ़ी जिले के कुख्यात विकास झा गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके विरुद्ध समस्तीपुर, बेतिया एवं मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के तहत कुल सात मामले दर्ज हैं।
बता दें कि विगत वर्ष 4 नवंबर को दलसिंहसराय पुलिस ने पगड़ा चौक के पास एक बगीचे से ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना कारीत करने से पहले योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उस समय अंधेरे का फायदा उठाकर मौजूद अन्य पांच बदमाश फरार हो गए थे। फरार होने वालों में उज्वल ठाकुर और दिलीप शर्मा भी शामिल था। बताया गया है की उज्जवल ठाकुर मुजफ्फरपुर जिले का कुख्यात अपराधी है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो लेथ मशीन, दो ड्रील मशीन, 15 पीस बैरल पाइप समेत अन्य सामान बरामद किये गए है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…