Samastipur

बूढ़ी गंडक सड़क पुल पर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, सड़क दुर्घटना या कुछ और..?

समस्तीपुर/रोसड़ा : गुरुवार की दोपहर बाद रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ स्थित बूढ़ी गंडक सड़क पुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह निवासी स्व. देवकी सिंह के पुत्र निर्भय कुमार सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर स्थानीय लोगों ने पुल के पास एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आसपास खून के धब्बे भी मौजूद थे। इसकी सूचना तत्काल रोसड़ा पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने युवक को उठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमंडल अस्पताल में मौजूद एसआई अनीश कुमार ने बताया कि मृतक की गर्दन पर जख्म पाया गया है, जिससे प्रथम दृष्टया मौत का कारण चोट प्रतीत हो रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक के चचेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि निर्भय गुरुवार दोपहर करीब दो बजे घर से किसी दोस्त के साथ निकला था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। इधर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार शव के पास एक बाइक भी पड़ी हुई थी। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago