Samastipur

BREAKING : समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक के सिर में गोली मारकर की ह’त्या, इलाके में सनसनी

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर देखने को मिला है। बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहमा गांव में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात वो मंदिर ढाला की ओर से अपने घर घर लौट रहे थे, इसी दौरान घटना को बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली सीधे सिर में लगी जिससे उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव के ही रामविलास साह के पुत्र ललित कुमार साहू (46 वर्ष) के रूप में की गई है, जो वर्षों से गांव में ग्रामीण चिकित्सक के तौर पर कार्यरत थे।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिथान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। लेकिन पुलिस को आक्रोशित लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। लोग घटना स्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

आक्रोशित लोगों ने शव को पुलिस के हवाले करने से भी साफ मना कर दिया। इस संबंध में बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शव को कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago