Samastipur

समस्तीपुर में भवन निर्माण पर सख्ती, बिना स्वीकृत नक्शा के अब न घर बनेगा और ना ही मिलेगा बैंक लोन

समस्तीपुर : नगर निगम क्षेत्र में अनियोजित और नियमविहीन भवन निर्माण पर अब सख्त लगाम लगने जा रही है। समस्तीपुर नगर निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए साफ कर दिया है कि निगम से नक्शा स्वीकृत कराए बिना न तो कोई निर्माण किया जा सकेगा और न ही इसके लिए बैंकों से ऋण मिलेगा। इस निर्णय के बाद शहर में वर्षों से चल रही ‘पहले लोन, बाद में निर्माण’ की परिपाटी पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।

समस्तीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश की ओर से सभी सरकारी और निजी बैंकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि नगर निगम क्षेत्र में भवन निर्माण से पहले बिल्डिंग बाय-लॉज 2014 एवं संशोधित 2022 के तहत नक्शा स्वीकृति अनिवार्य है। जब तक निगम द्वारा नक्शा पास नहीं होगा, तब तक किसी भी तरह का होम लोन या निर्माण ऋण स्वीकृत नहीं किया जाए। अब तक स्थिति यह थी कि कई बैंक बिना नक्शा की जांच किए ही ऋण मंजूर कर देते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि शहर में नालों के ऊपर निर्माण, सड़कों पर सीढ़ियां, और तंग गलियों में ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी हो गईं। इससे न सिर्फ ट्रैफिक और जलनिकासी की समस्या बढ़ी, बल्कि शहर का नियोजित विकास भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।

नगर निगम के इस फैसले से यह स्पष्ट संदेश चला गया है कि अब नियमों की अनदेखी कर भवन खड़ा करना आसान नहीं होगा। पहले नक्शा पास कराना होगा, नियमों का पालन करना होगा और तभी निर्माण संभव होगा। सूत्रों की मानें तो इस आदेश से उन बड़े बिल्डरों और प्रभावशाली लोगों पर भी शिकंजा कसेगा, जो अब तक होटल, शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए नियमों को दरकिनार कर आसानी से बैंक ऋण हासिल कर लेते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

13 मिनट ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 घंटे ago