समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद चौक स्थित बीएड कॉलेज (सीटीई) में रविवार की शाम एक कर्मी का सिर फोड़ने का आरोप वहां के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह के उपर लगा है। बताया गया है कि खगड़िया के मानसी के रहने वाले आलोक कुमार बीएड कॉलेज में कंसल्टेंसी के पद पर कार्यरत है। रविवार की शाम काॅलेज के प्रिंसिपल किसी बात को लेकर आवेश में आ गये और पेपर वेट उठाकर आलोक कुमार पर फेंक दी, जिससे उसका सिर पीछे से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
खून से लथपथ कर्मी को देख अन्य कर्मियों ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस व डायल-112 की टीम ने जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस संबंध में काॅलेज के प्रिंसिपल डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि कर्मी ने खुद से अपना सिर फोड़ा है और उनपर आरोप लगाकर फंसा रहा है। इधर मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि आगे आवेदन के आधार पर कारवाई की जाएगी।
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…