Samastipur

पहले बेटा गया, फिर पिता की मौ’त; समस्तीपुर में फिर से एक और जहरीली शराबकांड की आशंका, दूसरा बेटा इलाजरत

तस्वीर : सांकेतिक (सोर्स गूगल)

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में जहरीली शराबकांड की आहट सुनाई दे रही है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की मौत के बाद ताजपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के बहादुरनगर रहीमाबाद में पिता और बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जहरीली शराब के सेवन से दोनों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि परिवार का दूसरा बेटा बीमार है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान गांव के पल्लू ठाकुर (70 वर्ष) और उनके पुत्र रंजीत कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। इलाजरत पुत्र का नाम अजीत कुमार (25 वर्ष) बताया गया है। एक ही परिवार में करीब 16 घंटे के भीतर दो मौतों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव में लोग जहरीली शराब पीने की आशंका जता रहे हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

पहले बेटा की मौत, फिर पिता की मौत

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात करीब एक बजे रंजीत कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए और गुरुवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में शामिल पिता पल्लू ठाकुर पहले से अस्वस्थ थे। लौटने के बाद उनकी तबीयत भी अचानक ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें भी इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां गुरुवार देर शाम डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबर लिखे जाने तक पल्लू ठाकुर का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। इसी बीच, पल्लू का दूसरा बेटा अजीत कुमार बीमार हो गया। उसका भी इलाज कराया जा रहा है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। लगातार तीन लोगों की बिगड़ती हालत और दो की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मृतकों का परिवार गरीब और मजदूर वर्ग से जुड़ा बताया जा रहा है। अभी तक परिजन की ओर से पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी गई है। इस संबंध में बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि कुछ लोगों से घटना की जानकारी मिली है। परिजन की ओर से सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच की जाएगी।

मुसरीघरारी शराब कांड में चौकीदार निलंबित, सेक्टर पदाधिकारी पर कार्रवाई

समस्तीपुर जिले के ही मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वार्ड 12 में शराब पीने से पिता बालेश्वर साह की हुई मौत और बेटे बबलू साह की आंखों की रोशनी जाने के मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने चौकीदार को निलंबित कर दिया है। मामले में सेक्टर पदाधिकारी यदुवंश सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने मुसरीघरारी थानाध्यक्ष को भी कड़ी फटकार लगाई है। इससे पहले बुधवार देर शाम एसपी मृतक बालेश्वर साह के घर पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना 1 जनवरी की है, पर पुलिस को इसकी सूचना 7 जनवरी को मिली। सूचना संकलन में इतनी देरी पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

3 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago