समस्तीपुर : सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला केंद्रीय सहकारी बैंक परिसर में विभागीय योजनाओं एवं बैंक के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारी एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद राय उपस्थित रहे।
बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के उपरांत अपर सचिव सीधे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने सहकारिता विभाग से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं बैंक के कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिले में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले पांच प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के कार्यों की विशेष रूप से जांच की गई।
अपर सचिव ने संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें कार्य निष्पादन में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहकारिता योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…