बिहार के सहरसा से समस्तीपुर और सुपौल जाने वालीं तीन पैसेंजर ट्रेनें शनिवार को रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। खासकर, काम के सिलसिले में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को समस्या हुई है। रेलवे ने एक मेमू ट्रेन में ब्रेक बाइडिंग की होने की वजह से तीन गाड़ियों के परिचालन रद्द किए जाने की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के भगवानपुर देसुआ और अंगार घाट के बीच सहरसा से समस्तीपुर आ रही मेमू ट्रेन (63348) में ब्रेक बाइडिंग हो गई। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, इसके चलते तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। शनिवार सुबह पौने 5 बजे सहरसा से सुपौल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 63375 का संचालन नहीं हो सका। इस कारण वापसी में सुपौल से सुबह 6.40 बजे चलकर साढ़े 7 बजे सहरसा पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन 63376 भी नहीं चली।
वहीं, सुबह पौने 8 बजे सहरसा से समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 63343 को भी रद्द कर दिया गया। इसके अलावा शुक्रवार को समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन 63348 अंगार घाट-सहरसा के बीच नहीं चली। समस्तीपुर मंडल के पीआरओ आर. के. सिंह ने कहा कि ब्रेक बाइंडिंग की घटना के कारण तीन पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है। पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन जल्द ही सामान्य होने के आसार हैं। अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन यथावत है। उस पर कोई असर नहीं पड़ा है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…