Samastipur

सड़क दुर्घटना में घायलों को डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज, मदद करने वालों को भी बिहार सरकार देगी इतनी रकम

बिहार सरकार ने ग्रामीण इलाकों में सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब शहरी सड़कों की तरह ग्रामीण सड़कों पर भी दुर्घटना में घायल लोगों को सरकार की ओर से तुरंत मदद मिलेगी. यह फैसला हाल ही में दिल्ली में आयोजित देशभर के परिवहन मंत्रियों की बैठक में लिया गया. परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में योजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अब अस्पताल में इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये तक की कैशलेस सहायता मिलेगी. इसका लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा.

इस योजना का क्या है मुख्य उद्देश्य?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है ‘गोल्डन ऑवर’ में समय पर इलाज सुनिश्चित करना. दुर्घटना के तुरंत बाद इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां अस्पताल तक पहुंचने में समय लगता है, यह कदम बेहद मददगार साबित होगा.

अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा इनाम

सरकार ने राहगीरों को प्रोत्साहित करने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले किसी भी मददगार या राहगीर को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अक्सर लोग कानूनी परेशानियों के डर से मदद नहीं करते. इस योजना से लोगों में मदद की भावना बढ़ेगी और घायल व्यक्ति समय पर अस्पताल पहुंच सकेगा.यइस कदम से सिर्फ दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या कम नहीं होगी, बल्कि लोगों में मानवीय संवेदनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा. दुर्घटना की स्थिति में लोग भय या झंझट के बिना घायलों की मदद कर सकेंगे.

परिवहन विभाग कब लागू करेगा यह योजना?

परिवहन विभाग जल्द ही इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसका मकसद है कि आम नागरिकों तक इसका फायदा शीघ्र पहुंचे. सरकारी अस्पतालों में कैशलेस सुविधा मिलने से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. इस योजना से ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा और राहत दोनों में सुधार होगा. लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और हादसों के तुरंत बाद राहत कार्य तेज होगा. सरकार का कहना है कि यह कदम बिहार में सड़क हादसों की रोकथाम और पीड़ितों की सुरक्षा दोनों के लिए अहम साबित होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

2 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

3 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

18 घंटे ago