समस्तीपुर : स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के तहत अब रसोइया-सह-सहायक से केवल रसोई से जुड़े कार्य ही कराए जाएंगे। उनसे झाड़ू लगवाने, शौचालय साफ कराने या अन्य किसी प्रकार का गैर-किचन काम लेने पर संबंधित प्रधानाध्यापक एवं पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों स्पष्ट निर्देश दिया कि रसोइया-सह-सहायक से सिर्फ भोजन तैयार कराने, बच्चों को भोजन परोसने और बर्तन साफ कराने का ही काम लिया जाए। इसके अलावा किसी भी तरह का अतिरिक्त कार्य कराना नियमों का उल्लंघन है । डीईओ ने बताया कि शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि कई विद्यालयों में रसोइया-सहायक से स्कूल परिसर और कक्षाओं की सफाई, झाड़ू लगवाना तथा शौचालय साफ करवाया जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…