Samastipur

समस्तीपुर : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 25 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया

समस्तीपुर : विशेष न्यायाधीश रेप एंड पोक्सो एक्ट डॉ. किशोर कुणाल ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई गुरुवार को की। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़िता के फर्द बयान पर चकमेहसी में थाना कांड संख्या 159/23, 28 अगस्त 2023 को दर्ज की गयी थी। इसकी सुनवाई करते हुये विशेष न्यायाधीश डॉ. किशोर कुणाल ने रेप एंड पॉक्सो एक्ट के द्वारा टीआर नंबर 41/26 में अभियुक्त हर्ष कुमार को पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत दोषी पाया। उन्होंने अभियुक्त को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा एवं 25 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनायी।

वहीं जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं करने पर तीन माह का अतिरिक्त सजा का भी आदेश दिया है। सरकार का पक्ष रखते हुये विशेष लोक अभियोजक पंकज कमार देव ने दस साक्षियों की गवाही, एफएसएल एवं डीएनए रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म के आरोप को सिद्ध किया। सफार्ड पक्ष की ओर से अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार ने अपना पक्ष रखा। इस मामले में कुल तीन अभियुक्तों में से एक अभियुक्त को साक्ष्य के अभाव में रिहा किया गया तथा एक को पूर्व में ही जेजे बोर्ड में विचारण के लिये भेजा जा चुका था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

22 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

49 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago