Samastipur

पुण्य स्मृति में समस्तीपुर DRM कार्यालय में याद किये गये पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र, समस्तीपुर जंक्शन पर बम विस्फोट में गयी थी जान

समस्तीपुर : पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित मंडल के अन्य अधिकारियों व कर्मियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सनी सिन्हा, सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक गौरव कुमार, जनसंपर्क अधिकारी आर. के. सिंह समेत मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में मंडल रेल प्रबंधक ने स्व. ललित नारायण मिश्र के योगदान को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्व. ललित नारायण मिश्र के पौत्र एवं अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रेल परिवार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा रेलवे के विकास में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दुहराया।

समस्तीपुर स्टेशन पर हुई थी हत्या :

ललित नारायण मिश्र आजाद भारत के पहले कैबिनेट मंत्री, जिनकी हत्या की गई। उनके मौत की तारीख थी 3 जनवरी, 1975 थी। उन पर एक दिन पहले 2 जनवरी को बम फेंका गया था। जगह थी समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन जहां अब उनकी समाधि बनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago